सचिन पायलट बोले- हिंसक घटनाओं और लोगों को भड़काने वाली ताकत पर लगाई जाए लगाम

By अंकित सिंह | May 14, 2022

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है। कांग्रेस के चिंतन शिविर में वर्तमान परिस्थितियों से लेकर पार्टी के पुनरुत्थान तक के लिए चर्चा की जा रही है। कांग्रेस के चिंतन शिविर की शुरूआत सोनिया गांधी के संबोधन के साथ हुई। कांग्रेस के चिंतन शिविर 13 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान ही राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि हिंसा की घटनाओं और लोगों को भड़काने वाली ताकतों के खिलाफ जल्द लगाम लगाई जाए।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने कांग्रेस चिंतन शिविर से पहले दिया बड़ा बयान, संप्रग को लेकर कही ये बात

इससे पहले सचिन पायलट ने कहा था कि कांग्रेस एक ऐसी ‘‘धुरी’’ है और आगे भी उसे ऐसे ही रहना होगा, जिसके इर्द-गिर्द भारतीय जनता पार्टी विरोधी गठबंधन बनता है। 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राजग का मुकाबला करने के लिए ‘‘संप्रग प्लस प्लस’’ का गठन बेहतर विकल्प। चिंतन शिविर परिणामोन्मुखी होगा, जिसमें सफल चुनावी रणनीति बनाने पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार