चार साल से किसानों को छल रही है वसुंधरा सरकार: पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2017

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश की वसुंधरा राजे की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर गत चार वर्षों में किसानों को छलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफ करने के वादे से सत्ता में आई भाजपा ने किसानों के कर्जे माफ करने की जगह उन्हें मरने के लिए मजबूर कर दिया। अब तक प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे 80 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

पायलट ने श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में कहा कि भाजपा के राज में किसानों को ना पानी मिल रहा है और ना ही खाद व बीज उचित समय और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो पा रहा है। इसके कारण किसानों को फसल उगाने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है जो कर्ज में डूबे किसानों पर और अधिक आर्थिक भार बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से किसानों को औने-पौने दामों में अपनी फसलें बेचनी पड़ रही है। विगत चार सालों में बीकानेर सम्भाग में मूंगफली की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसानों के प्रति संवेदनहीनता की पराकाष्ठा हो गई है और किसान सरकार से पूरी तरह निराश हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सभी किसान संगठनों के दबाव में आकर सरकार ने कर्ज माफ करने की जगह कमेटी का गठन कर किसानों को फिर एक बार धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं और झूठे दावों के साथ सरकार के मंत्री प्रेसवार्ताएं आयोजित कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat

Ghaziabad में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद