मध्य प्रदेश उप चुनाव के प्रचार में 27 और 28 अक्टूबर को उतरेंगे सचिन पायलट

By दिनेश शुक्ल | Oct 26, 2020

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उप चुनाव के प्रचार में 27 और 28 अक्टूबर को शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वह इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने लगाया ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस में रहते 1 करोड में टिकट बेचने का आरोप

वही 28 अक्टूबर को सचिन पायलट हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.25 बजे मुरैना पहुंचेंगे और रनचोली में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 1 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और दोपहर 2.20 बजे गोहद विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद पायलट अपरान्ह 3.45 बजे ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्शायी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सायं 5.05 बजे डबरा से हेलीकाप्टर द्वारा ग्वालियर पहुंचेंगे और ग्वालियर में सायं 06 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त