Sachin Pilot ने बताया, आखिर राजस्थान में कैसे बनेगी कांग्रेस की सरकार, गहलोत का है यह दावा

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने की तैयारी में है। समय-समय पर पार्टी के नेता लगातार राज्य में दोबारा सरकार बनाने का दावा भी करते हैं। इन सब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया है कि आखिर राजस्थान में कांग्रेस किस तरीके से दोबारा सत्ता में आ सकती है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान में अगर समन्वय बेहतर होता है तो कांग्रेस सत्ता में जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। अपने इस भाषण में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में अगला सीएम चेहरा कौन? सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कही यह बात

राजस्थान में भाजपा गहलोत सरकार को पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेर रही है। भाजपा के वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे नेता जबरदस्त तरीके से कांग्रेस और गहलोत सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल में ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार से हताश होकर उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गहलोत बार-बार उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए बयान देते हैं।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe