राष्ट्रमंडल खेल: इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

ग्लास्गो, 27 जुलाई पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सचिन ने हेविट को 4-1 से हराया। 26 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली। इस जीत से सचिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। मोरेमी ने अंतिम 16 के मुकाबले में लेसोथो के टोका लिटाबे को खंडित फैसले में 3-2 से हराया।

प्रमुख खबरें

पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत

BRICS Summit के New Delhi Declaration पर बनी सहमति, विदेशी पत्रकारों ने बताया बड़ी उपलब्धि

Jio Credit को Bank of America से 18268 करोड़ की पूंजी पर दिसंबर तक मंजूरी की उम्मीद

Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका