Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुआ सेक्रेड गेम्स, सैफ और नवाजुद्दीन ने जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

मुंबई। सैफ अली खान की जानी मानी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में सैफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार अभिनय किया है और इसे ‘बेस्ट ड्रामा’ की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इसके अलावा ब्राजील के ‘कोन्ट्रा टोड्स’ -सीजन तीन, जर्मनी के ‘बैड बैंक्स’ और ब्रिटेन के ‘मैकमाफिया’ को भी इसी श्रेणी में नामांकित किया गया है।

सैफ ने इसमें सरताज सिंह का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत(क्षण) है ,मेरा मतलब हमारा विचार सच्चाई से ऐसे मंच पर कुछ पेश करना था जो अंतरराष्ट्रीय हो। कुछ ‘नारकोज’ जैसा जो नेटफिक्स ओरिजनल है और वह आपको अपनी कहानी,अपने तरीके से कहने के लिए प्रेरित करते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय तरीके से और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए।’’ सैफ ने कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि एक तरीके से इसमें अंतरराष्ट्रीय मंच पर नामांकित होने की सारी खूबियां हैं। इसका पूरा श्रेय टीम को, प्रोडक्शन को,निर्देशक और अभिनेताओं को जाता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह