बांग्लादेश! बिस्लिमिल्लाह बोलकर कुर्बानी...भारत में घुसकर योगी को धमकी

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। अब पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई धमकी वाला वीडियो वायरल होने के बाद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख अताउल है। उससे पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी का शाहीन बाग कनेक्शन भी सामने आया है। ये आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग में रहता है। आरोपी शेख अताउल मूल रूप से बांग्लादेशी है। वायरल वीडियो में ये व्यक्ति कहता नजर आया था कि बिस्मिलाह बोल कर कुर्बानी दूंगा। इतना ही नहीं इसने संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भी कई बातें कहीं हैं। कई वीडियो इसने रिलीज किया है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh का रोका 90% सामान, हिंदुओं पर हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन

शेख के खिलाफ नोएडा सेक्टर 39 थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्ध नगर की ओर से सेक्टर 39 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Theft Investigation | जांच में आई तेजी, चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई दिग्गजों को नोटिस भेज सकती है पुलिस

Assam Floods | धेमाजी में बाढ़ का तांडव, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने झोंकी पूरी ताकत, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनें ठप

दुनिया की चुनौतियों का समाधान भारत की समग्र दृष्टि में निहित, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Telangana Pulse Polio Campaign | पल्स पोलियो अभियान का दमदार आगाज: पहले ही दिन 95% से अधिक बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की