शिअद ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, ननकाना साहिब की यात्रा की अनुमति देने से क्यों किया इनकार ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को केन्द्र सरकार से इस बात का स्पष्टीकरण देने को कहा कि उसने कुछ श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब की यात्रा की अनुमति क्यों नहीं दी। साथ ही शिअद ने कहा कि यह कदम ‘‘समुदाय पर हमले के समान है।’’ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से भी प्रश्न किया कि उन्होंने मंजूरी नहीं दिए जाने के मुद्दे को केन्द्र सरकार के समक्ष क्यों नहीं उठाया। दरअसल अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों के एक दल को ननकाना साहिब नरसंहार के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर 18 फरवरी से 25 फरवरी तक पाकिस्तान की यात्रा करनी थी। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा