साध्वी प्रज्ञा ने हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने का दिया सुझाव, कहा राज्यसभा में भेजा जाएगा प्रस्ताव

By सुयश भट्ट | Jul 16, 2021

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव राज्यसभा में रखने की बात कही है। रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक डीआरएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सदस्य के रूप में भोपाल सांसद ने कई सुझाव रखे।

दरअसल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हबीबगंज का नाम बदलने का मामला तो उठाया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसका नाम क्या होना चाहिए। वहीं 6 महीने पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अटल जंक्शन करने की पैरवी की थी। जिसके लिए प्रभात झा ने तत्कालीन रेल मंत्री को पत्र भी लिखा था।

इसे भी पढ़ें:भोपाल AIIMS के निदेशक को हटाने की उठी मांग, सांसद समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने लिया ये फैसला 

बता दें कि बैठक में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने संबंधित प्रस्ताव राज्यसभा में रखे जाने की बात कही। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा भी हुई। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग का रेट आईआरएसडीसी तय करती है। सांसद साध्वी ने निर्देशित किया कि भोपाल के प्लेटफार्म नंबर एक पर जाते समय चारों ओर गंदगी बिखरी रहती है। जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ चालानी कार्रवाई की व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे