साध्वी की टिप्पणी बीमार मानसिकता और नफरत से भरी- अमरिन्दर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर दिये विवादित बयान की निंदा की और कहा कि उनकी टिप्पणी बीमार मानसिकता और नफरत से भरी है। साध्वी प्रज्ञा ने बृहस्पतिवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली में दावा किया था कि करकरे की हमलों में मौत हुई क्योंकि उन्होंने उन्हें यातना देने के लिये श्राप दिया था।

इसे भी पढ़ें: राहुल राजनीतिक फायदे के लिए मोदी पर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप: गडकरी

साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अमरिन्दर ने प्रज्ञा के बयान को बीमार मानसिकता और नफरत भरा बताते हुए उनपर सम्मानित पुलिस अधिकारी के अपमान और देश में राष्ट्रवाद की वर्तमान बहस को बहुत नीचे गिराने का आरोप लगाया। मुम्बई आतंकवाद विरोधी दस्ते का नेतृत्व करने वाले करकरे 2008 के मुम्बई आतंकी हमले के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस ने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर शरद पवार पर कसा तंज

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar ने बताया, कैसे भारतीय जहाजों के लिए Iran से समुद्री रास्ता खुलवाया

Som Pradosh Vrat पर सुनें यह चमत्कारी कथा, Lord Shiva के Blessings से दूर होगी हर दरिद्रता

Michigan Synagogue Attack: हमलावर के भाई को इजरायल ने बताया हिजबुल्ला कमांडर, लेबनान एयरस्ट्राइक से जुड़ा कनेक्शन

Oscars 2026 | One Battle After Another का जलवा, 6 पुरस्कारों के साथ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, Sinners को मिले 4 अवॉर्ड