भाजपा विधायक को प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आपत्ति,बोले- यह राजद्रोह है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

गोरखपुर। गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान को राजद्रोह करार दिया है। अग्रवाल ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए और उनकी शहादत का अपमान करना न सिर्फ शर्मनाक बल्कि राजद्रोह भी है। इस बारे में शनिवार को पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि हां मैंने यह ट्वीट किया है और मैं अपने बयान पर कायम हूं। हेमंत करकरे भारत के महान शहीद और बेहतरीन पुलिस अधिकारी थे।

इस सवाल पर कि प्रज्ञा को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने ही उम्मीदवार बनाया है, सिंह ने कहा कि पार्टी पहले ही प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर चुकी है। प्रज्ञा का बयान पार्टी का बयान नहीं है। इसी वजह से उन्होंने माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि मालेगांव बम धमाके के मामले में गिरफ्तारी के बाद करकरे ने उन्हें यातनाएं दी थीं और उनके शाप की ही वजह से आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला। इस बयान का कड़ा विरोध होने के बाद प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश