NCP कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ किया प्रदर्शन

ncp-workers-protest-against-sadhvi-pragya

साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वाह्न पार्टी नेता जितेन्द्र अवहाद के नेतृत्व में जनरल अरुणकुमार विद्या चौक पर जमा हुए और प्रज्ञा ठाकुर की निंदा तथा करकरे के पक्षमें नारे लगाए।

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यकर्ताओं ने शनिवार कोठाणे में भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे पर दिये बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। करकरे 2008 के मुम्बई आतंकी हमलों में शहीद हो गए थे। साध्वी को 2008 के मालेगांव बम धमाका मामले में जेल जाना पड़ा था। इस मामले की जांच हेमंत करकरे ने की थी।

इसे भी पढ़ें: मैं नहीं मानता कि यह देश का आखिरी आम चुनाव है: शरद पवार

साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वाह्न पार्टी नेता जितेन्द्र अवहाद के नेतृत्व में जनरल अरुणकुमार विद्या चौक पर जमा हुए और प्रज्ञा ठाकुर की निंदा तथा करकरे के पक्षमें नारे लगाए। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली में कहा था, ‘‘करकरे की मौत इसलिये हुई क्योंकि मैंने उसे यातना देने के लिये शाप दिया था।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़