Sadiq Khan ने न्यूयॉर्क के नए मेयर Zohran Mamdani को दी बधाई

By एकता | Nov 05, 2025

लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार को जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर चुने जाने पर बधाई दी। खान ने इस चुनाव को उम्मीद की जीत बताया।

सादिक खान ने अपने पर्सनल 'एक्स' (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, 'न्यूयॉर्क के लोगों के सामने एक साफ चुनाव था, उम्मीद और डर के बीच और जैसा कि हमने लंदन में देखा, उम्मीद की जीत हुई। @ZohranKMamdani को उनके ऐतिहासिक कैंपेन के लिए बहुत-बहुत बधाई।'

इसे भी पढ़ें: Toronto के मैकडॉनल्ड्स में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हमला, वीडियो वायरल

ट्रंप की टिप्पणियां

ट्रंप ने खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहने वाले जोहरान ममदानी को प्योर कम्युनिस्ट कहा है, जो अमेरिका में एक गंभीर आरोप है। पाकिस्तानी मूल के सादिक खान को भी ट्रंप की आलोचना का सामना करना पड़ा है। ट्रंप ने उन्हें एक पत्थर की तरह हारा हुआ कहा था, जिन्होंने लंदन के मेयर के तौर पर बहुत बुरा काम किया है।

दोनों ही मेयर अपनी मुस्लिम और आप्रवासी पहचान के कारण भी आलोचना का शिकार हुए हैं, क्योंकि वे अपने शहरों में मेयर का चुनाव जीतने वाले अपने धर्म के पहले व्यक्ति हैं। फ़िलिस्तीनी राज्य के समर्थन के कारण दोनों को 'हमास समर्थक' भी कहा गया है।

प्रमुख खबरें

शांति वार्ता हुई भंग! ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, जवाब में अमेरिका ने किश्म द्वीप पर बोला हमला | Middle East War

Quetta Train Blast के बाद पाकिस्तान सेना का एक्शन, Balochistan में किया बड़ा एनकाउंटर, 17 आतंकवादी ढेर

आजमगढ़ से पाक समर्थित संदिग्ध की गिरफ्तारी पर सियासत तेज: ओम प्रकाश राजभर का सपा पर तीखा हमला

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights