कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन समाप्त, सुखबीर समेत 11 को पुलिस ने हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Sep 17, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पिछले 10 महीने से आंदोलन जारी है। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि उनका प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली में आने-जाने के मार्ग बदले गये 

अकाली नेता हिरासत में लिए गए 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि शिअद ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन के लिए मार्च निकाला। तभी दिल्ली पुलिस ने शिअद नेताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है।

सुखबीर बादल ने कहा कि हम यहां प्रधानमंत्री मोदी को संदेश देने आए हैं कि पूरा पंजाब नहीं बल्कि पूरा देश उनकी सरकार के ख़िलाफ़ है। 

इसे भी पढ़ें: किसान और जवानों का गोरखपुर में सम्मान करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य 

गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के एक साल पूरे हो चुके हैं और किसानों के आंदोलन को 10 महीने। किसानों की मांग है कि मोदी सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि