किसान और जवानों का गोरखपुर में सम्मान करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

KPM
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Sep 16 2021 10:40PM

17 सितम्बर प्रधानमंत्री का 71वां जन्म दिवस है। इस निम्मित गोरखपुर महानगर स्थित गोरखपुर क्लब में 71 किसानों और जवानों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को भाजपा कई तरह के आयोजन करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार यह 17 सितम्बर प्रधानमंत्री का 71वां जन्म दिवस है। इस निम्मित गोरखपुर महानगर स्थित गोरखपुर क्लब में 71 किसानों और जवानों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

यह कार्यक्रम दोपहर 12 से प्रस्तावित है। इसी तरह युवा मोर्चा के 71 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इसके लिए शिविर लगाया गया है। व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने की भी तैयारी है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की कार्य योजना बनायी गरी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़