साहा ने दिल्ली में त्रिपुरा की छात्रा की मौत पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली में लापता हुई इस राज्य की एक छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया है। दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली स्नेहा देबनाथ (19) का शव रविवार को दिल्ली में यमुना नदी में मिला। वह सात जुलाई को लापता हुई थी और लगभग एक हफ्ते बाद उसका शव बरामद हुआ।

मुख्यमंत्री ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उसकी (छात्रा की) मौत पर दुख व्यक्त करता हूं और मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। मैं त्रिपुरा भवन, नयी दिल्ली के अधिकारियों से परिवार को हर संभव मदद देने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’ साहा ने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस बलों के संयुक्त प्रयासों से शव बरामद किया गया। मूल रूप से दक्षिण त्रिपुरा जिले के भूराटाली की रहने वाली स्नेहा देबनाथ दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी। उसके माता-पिता हाल ही में दिल्ली में बस गए थे।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं