मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' का शुभारंभ

By दिनेश शुक्ल | Aug 12, 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 15 अगस्त से नया अभियान छेड़ने जा रही है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को करेंगे। इस अभियान का नाम 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' रखा गया है। अभियान की मुख्य थीम 'सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय' है। सहयोग से सुरक्षा अभियान में शासकीय विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पोस्टर पर कमलनाथ को बताया अर्जुन, बीजेपी नेताओं ने ली चुटकी

अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरुकता के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव लाना है। अभियान में लोगों के बीच जागरुकता लाई जायेगी जिससे वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें। स्वास्थ्य विभाग का यह भी प्रयास रहेगा कि नागरिक सुरक्षित व्यवहारों को अपनाएं। समुदायों को प्रोत्साहित करें जिससे वे बचाव के उपायों को जीवन शैली का अंग बना लें। स्वास्थ्य का संक्रमण से बचाव व्यवहार का हिस्सा बने इसके लिए इस प्रचार-प्रसार की निरंतरता बनाए रखने का लक्ष्य है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 843 नए मामले, 18 लोगों की मौत

अभियान के तहत सरल और स्पष्ट संदेशों के माध्यम से लोगों की आदतों में बदलाव के प्रयास किये जायेंगे। कई बार गलत और भ्रामक जानकारियों से आमजन भ्रमित होते हैं, इनका प्रतिवाद कर सही स्थिति बताने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों से लगातार किया जायेगा जिससे लोगों को वास्तविक जानकारी मिल सके। अभियान की गतिविधियों के लिये समयबद्ध कार्यक्रम भी तय किया गया है। अभियान के दौरान शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अभियान से जुड़ शासकीय विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो अभियान की गतिविधियों को गति देंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर