फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ को हुए 9 साल पूरे, निर्माता राहुल मित्रा ने ट्वीट करके जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

फिल्म निर्माता राहुल मित्रा की बहुप्रशंसित एवं सुपरहिट फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ नौ साल का हो गई। इस फिल्म की सुपर कामयाबी के बाद से ही राहुल मित्रा को फिल्म उद्योग में सबसे अधिक डिमांड वाले निर्माता में से एक माना जाता है, क्योंकि राहुल अपने दर्शकों को हमेशा बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्म देने के प्रयास में हमेशा जुटे रहते हैं और अपने प्रयास में कामयाब भी होते हैं। अपने इस बेहतरीन फिल्मी सफर और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के निर्माण के नौ साल पूरा होने पर आभार जताते हुए राहुल अपने ट्वीट #9yearsOfSahebBiwiAurGangster (@rahulmittra13)  में कहते हैं, ‘मेरी पहली फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ 9 सितंबर को नौ साल पहले रिलीज़ हुई थी, जिसने अपनी सुपर कामयाबी से भारतीय फिल्म उद्योग में भयंकर प्रतिस्पर्धा के बीच मुझे प्रतिष्ठित कर दिया।’

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पायल घोष महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिली, न्याय मांगा

 ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’, ‘बुलेट राजा’, ‘रिवॉल्वर रानी’, ‘कैबरे’, ‘सरकार-3’ जैसी पाथ-ब्रेकिंग फिल्मों का निर्माण कर चुके राहुल मित्रा की आनेवाली फिल्म है ‘मैं और चार्ल्स’ एवं और ‘डैडी’। वैसे, राहुल मित्रा की अगली फिल्म ‘टोरबाज’ का प्रीमियर भी इसी नवंबर में नेटफ्लिक्स पर होनेवाला है। मनोरंजन जगत में बेहतरीन काम करने एवं फिल्म उद्योग में योगदान देने के कारण राहुल मित्रा को एमिटी लीडरशिप अवार्ड, के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स अवार्ड, नॉर्वे बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ निर्माता, वियतनाम भारतीय फिल्म फेस्टिवल में मोस्ट पाथ ब्रेकिंग फिल्म निर्माण निर्माता, पोलैंड में सर्वश्रेष्ठ निर्माता सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा हंगरी फिल्म फेस्टिवल एवं भारतीय फिल्म महोत्सव में भी सर्वश्रेष्ठ निर्माता के तौर पर उन्होंने कामयाब उपस्थिति दर्ज कराई है। खास बात यह कि आनेवाली फिल्म ‘टोरबाज’ में राहुल मित्रा अभिनेताओं संजय दत्त, नरगिस फाखरी और राहुल देव के साथ एक्टिंग भी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अफगान आर्मी के कर्नल के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे, जिसे कभी किरगिस्तान में शूट किया गया है। एक अभिनेता के रूप में ‘टोरबाज’़ के अलावा राहुल मित्रा आगामी फिल्मों ‘होली काऊ’ और ‘हैकर्स’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े

Magnus Carlsen के खिलाफ Alireza Firouzja की पहली क्लासिकल जीत, Norway Chess में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

Ferrari ने बदला 77 साल का इतिहास, पहली Electric Car Luce लॉन्च, जानें कीमत और दमदार Features