कोविड-19 रोकने के लिये पृथक केंद्रों के रूप में उपयोग होंगे साइ सेंटर : खेल मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद पड़े भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रों का उपयोग इस घातक बीमारी के रोगियों के लिये पृथक केंद्रों के रूप में किया जाएगा। साइ के क्षेत्रीय केंद्रों, स्टेडियमों और हॉस्टल का पृथक केंद्रों के रूप में उपयोग करने का फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के आग्रह के बाद किया गया। खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, स्वास्थ्य मंत्रालय के कहने के बाद हमने अपने केंद्रों को पृथक सुविधाओं के रूप में उपयोग करने की अनुमति देने का फैसला किया है। यह महामारी है और सभी साइ केंद्र सार्वजनिक संपत्ति हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह संकट की स्थिति है और सरकार को जिस तरह के भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी हम उसे उपलब्ध कराने के लिये तैयार हैं। ’’ जुलानिया ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किा कि स्वास्थ्य मंत्रालय कब इन केंद्रों का उपयोग पृथक केंद्र के तौर पर करेगा। साइ के राष्ट्रीय राजधानी में दस क्षेत्रीय केंद्र और पांच स्टेडियम हैं। सकारी अनुमान के अनुसार इनका उपयोग कम से कम 2000 लोगों के लिये पृथक केंद्र के तौर पर किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी