SAI ने Dr Karni Singh Shooting Range के नियम बदले, उल्लंघन पर एक हफ्ते का बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में ‘कम एंड प्ले’ योजना के तहत अभ्यास करने वाले निशानेबाजों के लिए नए नियम बनाए हैं जिसमें रेंज के नियमों का उल्लंघन करने वाले निशानेबाजों पर अब एक सप्ताह का निलंबन लगाया जाएगा। शूटिंग रेंज के इस्तेमाल को लेकर उठी चिंताओं के बाद साइ ने ये नए प्रावधान लागू किए हैं। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले निशानेबाजों का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है और उन्हें रेंज में प्रवेश से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

नए एसओपी के बारे में पूछे जाने पर रेंज के संयुक्त प्रशासक तमास सेठी और प्रशासक नितिन जायसवाल ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि नए एसओपी के अनुसार अनुशासन संबंधी प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित क्षेत्रों में भोजन करना, प्रतिबंधित क्षेत्रों में माता-पिता या अभिभावकों की अनधिकृत मौजूदगी या हस्तक्षेप तथा हथियार या रेंज सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर ‘फील्ड ऑफ प्ले’ के इस्तेमाल से एक सप्ताह के लिए निलंबित किया जाएगा। गंभीर या बार-बार किए गए उल्लंघनों की स्थिति में निलंबन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

इसके अलावा ‘कम एंड प्ले’ पंजीकरण रद्द करने या शूटिंग रेंज के इस्तेमाल पर रोक लगाने का भी प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra

Dr Jitendra Singh ने बताया, बीते 12 साल में 23,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश