ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026

अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 सितंबर की तारीख भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बनी। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे।

1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। 1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा। 2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 2014 : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बनी।

2024: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद भंग की। 2025: सीरिया के राष्ट्रपति ने 60 वर्ष में पहली बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती