सैफ अली खान ने बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन की खोली पोल, कहा- ये तमाशा है पैसा कमाने का

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2020

समय-समय पर सैफ अली खान ने कई फिल्मों में अपने अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया है और यह स्वीकार करना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि वह इस समय सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक है जो बॉलीवुड में मशहूर है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने अपनी फिल्म हम-तुम को लेकर खुलासा किया कि कैसे उन्हें कुछ पुरस्कारों के लिए अवांछनीय माना जाता है, 2004 की रोमांटिक कॉमेडी हम तुम ख़ान की पहली सफलता साबित हुई, जिसमें उन्होंने एकमात्र पुरुष की भूमिका निभाई, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला था लेकिन कुछ लोग ये मानते रहे कि वह इस अवॉर्ड के योग्य नहीं हैं।

 राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है लेकिन अवॉर्ड शो के लिए सोच नहीं बदल पाया

सैफ ने कहा, "हां, मुझे अपने करियर में कुछ पुरस्कारों से नवाजा गया था, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल था। एक्टर मानते हैं कि बीते कुछ सालों में उन्होंने खुद को ना सिर्फ साबित किया है बल्कि बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन फिर भी अवॉर्ड शोज को लेकर सैफ की सोच नहीं बदली है। वे इसे बड़ा तमाशा ही मानते हैं।

 

अवॉर्ड केवल एक तमाशा है जिससे पैसे कमाए जाते हैं- सैफ अली खान 

ओमकारा अभिनेता  सैफअली खान पुरस्कारों में विश्वास नहीं करते हैं और सोचते हैं कि यह सब बहुत ज्यादा दिखावा है। सैफ ने आगे कहा, सच कहूं, तो मैं उन पर विश्वास नहीं करता। कुछ साल पहले मुझे एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए बुलाया गया था। मुझे वहां कोई मिला, जो अवॉर्ड संगठन का हिस्सा था उसने मुझसे कहा, हम आपको बेस्ट एक्टर पुरस्कार देना चाहते थे। लेकिन आप जानते हैं कि यह कैसा है। हम आपको एक हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देंगे।

 

सैफ अली खान का मानना ​​है कि पुरस्कार समारोह केवल पैसा कमाने का एक और बहाना है और यह "बड़े तमाशे" में बदल गया है। सैफ ने कहा कि मैं  अवॉर्ड शो को अपने नजरिये से देखने की बाद करूं तो ये पुरस्कार समारोह मंच पर प्रदर्शन करके कुछ पैसे कमाने का एक बहाना है। 

वर्क फ्रंट 

काम के मोर्चे पर, सैफ अली खान को आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में कैमियो में देखा गया था। उन्होंने सितंबर में बंटी और बबली 2 की शूटिंग भी पूरी की। वाईआरएफ द्वारा निर्मित की जा रही आगामी फिल्म में सैफ रानी मुखर्जी, सिद्धान्त चतुर्वेदी और शरवरी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री पायल घोष ने की गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के दावे वाली रिपोर्टों का खंडन किया 

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

Ahmedabad Express-way पर 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Crime Branch की पूछताछ में नहीं पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष, मांगा और समय