‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते का खुलासा, चार बार फिल्म को बंद करने की नौबत आ गयी थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

मुंबई। फिल्मकार अमोल गुप्ते ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात से राहत महसूस हो रही है कि कई अड़चनों के बाद शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म “साइना” रिलीज होने को तैयार है। नेहवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने की सबसे पहले घोषणा 2017 में की गई थी और उस समय मुख्य किरदार श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद 2019 में नेहवाल का किरदार परिणीति चोपड़ा को दिया गया।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, देंखें पोस्ट

उन्होंने कहा, “ साइना नेहवाल ने हमारी पूरी मदद की। उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। मैं उन्हें फोन करती थी, उन्हें वीडियो कॉल करती थी और वह मेरे हर सवाल का जवाब देती थीं।” गुप्ते ने कहा कि नेहवाल की कहानी हरियाणा के एक मध्यम वर्गीय परिवार से दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने की है, जो काफी आकर्षक है। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। इसमें मेघना मलिक और मानव कौल भी हैं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल