साइना नेहवाल ने विश्व चैम्पियनशिप से अपना नाम वापिस लिया, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में पहली बार चोटों के कारण विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने विश्व चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है जबकि आठ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची। वह ग्रोइन में खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही है। विश्व चैम्पियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जायेगी। साइना के पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने पीटीआई को बताया ,‘‘ साइना को विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेना पड़ा क्योंकि वह ग्रोइन और घुटने की चोट से जूझ रही है। वह समय पर फिट नहीं हो सकेगी।’’ अक्टूबर में डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में साइना को चोट के कारण बीच से ही बाहर होना पड़ा। फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल सकी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार