साजन प्रकाश ने इतिहास रचा, टोक्‍यो ओलंपिक में सीधे क्‍वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। साजन प्रकाश ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए जिन्होंने रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में पुरूषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56 . 38 सेकंड का समय निकाला। रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन तोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0 . 1 सेकंड से कामयाब रहे। तोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56 . 48 सेकंड है। केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56 . 96 सेकंड का समय निकाला था जो उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड था। भारतीय तैराकी महासंघ ने ट्वीट किया ,‘‘ भारतीय तैराकी के लिये ऐतिहासिक पल। साजन प्रकाश ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय निकाला। बधाई।’’ प्रकाश तोक्यो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में माना पटेल के साथ भाग लेंगे। माना को भारतीय तैराकी महासंघ ने नामित किया है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक