हॉकी से खेल रत्न के लिए श्रीजेश और दीपिका के नाम की सिफारिश की गई

HOCKEY INDIA

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आजीवन योगदान के लिये ध्यानचंद पुरस्कार के लिये पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और एम सी संग्गाइ इबेमाल के नाम की सिफारिश की गई है। खेलरत्न पुरस्कार के लिये एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के प्रदर्शन को पैमाना रखा गया है।

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और महिला टीम की पूर्व सदस्य दीपिका के नाम प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिये भेजे हैं जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह समेत तीन नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं। तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम के सदस्य हरमनप्रीत , वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे गए हैं।कोच बी जे करियप्पा और सी आर कुमार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये दिये गए हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आजीवन योगदान के लिये ध्यानचंद पुरस्कार के लिये पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और एम सी संग्गाइ इबेमाल के नाम की सिफारिश की गई है। खेलरत्न पुरस्कार के लिये एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के प्रदर्शन को पैमाना रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत के स्टार श्रीहरि ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया, लेकिन तोक्यो ओलंपिक का ‘ए’ कट हासिल करने से चूके

इस दौरान श्रीजेश ने ब्रेडा में चैम्पियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक, 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक और एफआईएच सीरिज फाइनल भुवनेश्वर 2019 में मिले स्वर्ण पदक में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश को 2015 में अर्जुन और 2017 में पद्मश्री मिल चुका है। वहीं दीपिका 2018 एशियाई खेलों और 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी। हरमनप्रीत 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वहीं वंदना कटारिया 200 से अधिक और नवजोत 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोंबम ने नामांकन के बारे में कहा ,‘‘ पिछले साल रानी को खेलरत्न मिलना हम सभी के लिये गौरव की बात थी। इस बार हम देश के दो उम्दा हॉकी खिलाड़ियों पी आर श्रीजेश और दीपिका के नाम भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी इंडिया के लिये इन सभी के नामों की सिफारिश करना गर्व की बात है। हमें उनके योगदान और उपलब्धियों पर गर्व है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़