कोलोन मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचे साक्षी और बासुमात्रे, पिंकी-प्रवीण को मिला कांस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

कोलोन। मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन साक्षी(57 किग्रा) और पिलाओ बासुमात्रे (64 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की तो वहीं पिंकी रानी (51 किग्रा) और प्रवीण (60 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।अठारह साल की साक्षी ने थाईलैंड की तिनताबथाई प्रिडाकामोन कोकोई मौका नहीं दिया और 5-0 की जीत दर्ज की। दो बार की युवा विश्व चैम्पियन का फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता आयरलैंड की मिशेला वाल्स से होगा। 

स्ट्रैंड्जामुक्केबाजी चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता बासुमात्रे को डेनमार्क की एइआजा दित्ते फ्रोस्तोल्म को खंडित फैसले से हराया। फाइनल में 26 साल की इस खिलाड़ी का मुकाबला चीन की चेंगयू यांग से होगा। स्ट्रैंड्जा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेता मैसनाम भी फाइनल में पहुंच गयी है। छोटे ड्रा के कारण वह सीधे फाइनल में खेलेंगीं राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किलो) को हालांकि सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी रानी को अयरलैंड की कार्ले मैकनौल ने हराया जबकि इंग्लैंड की मुक्केबाज पैगे मुरने ने प्रवीण को शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!