हिंसा को लेकर बोले साक्षी महाराज- शुक्र मनाओ! देश में मोदी-शाह और योगी का शासन है, ये न होते तो...

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बवाल लगातार जारी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्से में हिंसा की खबर थी। हिंसा के साथ-साथ पथराव और आगजनी की भी घटना घटी। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों के खिलाफ लगातार एक्शन की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी अपना बयान दिया है। फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर साक्षी महाराज ने लिखा कि शुक्र मनाओ कि देश में मोदी, अमित शाह और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का शासन है। अगर यह ना होता तो कल क्या होता। 

अपने फेसबुक पोस्ट में साक्षी महाराज ने लिखा कि ध्यान से देखिए इन व्यक्ति विशेष लोगों, यह तो शुक्र मनाओ राष्ट्रवादियों कि देश में मोदी, अमित शाह और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी का शासन है। अगर यह ना होते तो कल क्या होता? अगर अखिलेश मियाँ, राहुल मियाँ ममता मियाँ होते तो क्या होता? प्रयागराज में एडीजी की गाड़ी के ऊपर हमला हुआ। कई अधिकारी चोटिल हुए हैं। हिंदुओं यह लोग कभी आपको अमन चैन से सोने नहीं देंगे। अब वक्त इनको जवाब देने का आ गया है। मैंने पहले आपसे कहा था और आज भी कह रहा हूं कि अपनी आत्मरक्षा के लिए जरूरी चीजों को रखना अत्यंत आवश्यक है। एकजुट होने का समय आ गया हैं। मोदी जी, योगी जी, अमित शाह जी हैं, हमें इन लोगों का साथ देना हैं। जो लोग इस देश के नही हुए, आपके क्या होंगे? मैं आपकी लड़ाई अंतिम स्वाँस तक लड़ता रहूँगा। मुझे आप लोगों का साथ चाहिये।

इसे भी पढ़ें: हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ! केंद्रीय मंत्री ने कहा- कुछ लोग भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से जलते हैं

योगी सख्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हिंसा और इसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसा का संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाईऐसी हो जो असामाजिक तत्वों के लिए एक नजीर बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह कार्रवाई जारी रखने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रदेश भर के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और शीर्ष पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं, ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। 

प्रमुख खबरें

क्या भारत अब वैश्विक टेक कंपनियों के लिए ‘नियम मानो या रास्ता छोड़ो’ वाला संदेश दे रहा है?

Gautam Gambhir को भज्जी की सलाह: Rohit-Virat के Experience पर जताएं भरोसा, उम्र नहीं Performance है पैमाना

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव