खुशखबरी! साल 2020 में भारतीयों की सैलरी 9.2% रहने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

नयी दिल्ली। देश में वेतनभोगियों की 2020 में सालाना औसत वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत होने की उम्मीद है। यह एशिया में सबसे अधिक होगी। लेकिन महंगाई की वजह से वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत ही रहने का अनुमान है। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट’ की सोमवार को जारी रपट में यह बात सामने आयी है। 

रपट में कहा गया है कि 2020 में भारत में औसतन वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जो पिछले साल की 10 प्रतिशत से कम है। वहीं मुद्रास्फीति का संयोजन करने के बाद 2020 में वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले रुपया आज: रुपया 4 पैसे गिरकर 71.78 पर खुला

रपट में कहा गया है कि देश का वेतन वृद्धि अनुमान एशिया में सबसे अधिक है। कॉर्न फैरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर में लोगों की वेतन वृद्धि प्रभावित हो रही है, इसके बावजूद भारत में इसकी वृद्धि दर काफी मजबूत है। मौजूदा आर्थिक हालात और सरकार के प्रगतिशील सुधारों के साथ देशभर में सभी क्षेत्रों में सावधान लेकिन आशा की भावना है और इस वजह से वेतन में ऊंची वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।’’

इसे भी पढ़ें: वोडाफोन के बाद एयरटेल ने भी की प्रीपेड सेवाओं की दरें बढ़ाने की घोषणा

रपट में कहा गया है कि 2020 में वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 4.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वैश्विक मुद्रास्फीति दर 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है जिसके चलते वास्तविक वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 2.1 प्रतिशत रह सकती है। एशिया में औसत वेतन वृद्धि 5.3 प्रतिशत, मुद्रास्फीति 2.2 प्रतिशत और वास्तविक औसत वेतन वृद्धि 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर