By अभिनय आकाश | Sep 22, 2025
मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लागू रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भोपाल की अनुविभागीय मजिस्ट्रेट दिव्या पटेल ने बताया, "नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी। इसे देखते हुए, शहर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच, गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर नवरात्रि के दौरान सभी मांस-मछली की दुकानें बंद करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों के पास की दुकानें श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं और नागरिकों को असुविधा होती है।