कोरोना महामारी का असर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन ‘सोसायटी आफ मैन्युफैक्चरर्स आफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी)’ ने बृहस्पतिवार को कहा की वित्त वर्ष 2020- 21 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 2,36,802 रही। इससे पिछले साल 2019- 20 में दुपहिया, तिपहिया और चार पहिये वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री कुल मिलाकर 2,95,683 इकाई रही। एसएमईवी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2020- 21 में दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री इससे पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत गिरकर 1,43,837 इकाई रही।इसमें 40,836 ई2वाहन तेज गति वाले शामिल हैं जबकि 1,03,000 वाहन हल्की गति वाले शामिल हैं। वहीं तिपहिया वाहनों की यदि बात की जाये तो समाप्त वितत वर्ष में 88,378 तिपहिया वाहन बेचे गये जबकि एक साल पहले 1,40,683 तिपहिया वाहन बेचे गये थे।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज