कोविड-19 का प्रकोप घटने से चार माह बाद फिर शुरू हुई ‘प्लेटफॉर्म टिकटों’ की बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। कोविड-19 का प्रकोप घटने के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर करीब चार महीने बाद ‘प्लेटफॉर्म टिकटों’ की बिक्री फिर शुरू कर दी है। यह मंडल मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में फैला है। रतलाम मंडल के एक जनसम्पर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया मार्च में कोविड-19 के भारी प्रकोप के कारण मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकटों’ की बिक्री रोक दी गई थी, जिसे वैश्विक महामारी के मामले कम होने पर फिर शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाबलेश्वर में भारी बारिश से रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में तबाही : अधिकारी

उन्होंने बताया कि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, चित्तौड़गढ़, दाहोद, देवास, नागदा, नीमच और मंदसौर के रेलवे स्टेशनों पर प्रत्येक ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ की दर 30 रुपये तय की गई है, जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों पर एक टिकट 10 रुपये की है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 का कहर कम होने के चलते रतलाम मंडल में यात्री ट्रेनों का परिचालन तेजी से बहाल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

अंडमान सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने 121 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

India UK व्यापार समझौते के बीच Scotch Whisky पर विवाद, Customs ने रोके 40 कंटेनर

Haryana Congress शुरू करेगी वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान

Arshdeep Singh ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड की हसीन वादियों में घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी