Arshdeep Singh ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड की हसीन वादियों में घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

By एकता | Nov 11, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए 11 नवंबर 2026 की तारीख दोहरी खुशियां लेकर आई। एक ही दिन में उनकी जिंदगी के दो बड़े मोर्चों पर शानदार खबरें आईं। पहले तो आईपीएल में पंजाब किंग्स का साथ छूटने के बाद वे मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए, और फिर इसी खास दिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। समरीन ने भी तुरंत हां कर दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान किया।

न्यूजीलैंड में घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

अर्शदीप सिंह ने समरीन को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में न्यूजीलैंड की खूबसूरत वादियों में प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर समरीन की उंगली में सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं।

इस खास पल की तस्वीरें सामने आते ही क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से बधाइयों का तांता लग गया। अर्शदीप के साथी खिलाड़ी गुरनूर बराड़ और नमन धीर ने भी इस नए सफर के लिए दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा

समरीन कौर ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए समरीन कौर ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, "जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे बड़ी खुशी यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। जिंदगी भर के साथ के लिए। 11.11.2026 (हाय मंगेतर)।" तस्वीरों में दोनों के चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि यह पल उनके लिए कितना यादगार है।

इसे भी पढ़ें: Sachin Tendulkar अपने 26 ऐतिहासिक बल्ले और जर्सी MCA Museum को करेंगे भेंट

कौन हैं अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर?

समरीन कौर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। समरीन 'मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर' का खिताब जीत चुकी हैं। वे कई मशहूर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। समरीन ने रणवीर सिंह स्टारर मशहूर बॉलीवुड फिल्म '83' में काम किया है। इसके अलावा वे चर्चित वेब फिल्म 'नेल पॉलिश' में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

KC Venugopal का BJP पर आरोप, परिसीमन के नाम पर दलों को साधने की कोशिश

Ganesh Shastra: पाश से लेकर चक्र तक गणपति बप्पा के अस्त्र सिखाते हैं आत्मसंयम और धर्म रक्षा के नियम

जमीन के नीचे छिपा है ईरान का खतरनाक शहर! सामने आया मिसाइलों का ऐसा वीडियो, जिसे देख दंग रह गई दुनिया

सुनेत्रा पवार की NCP के 22 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, Sanjay Raut का दावा