सलमान खान ने पर्यावरण अनुकूल गणेश चतुर्थी मनाने की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को कहा कि लोगों को गणेश चतुर्थी का त्योहार पर्यावरण अनुकूल तरीकों से मनाना चाहिए क्योंकि समुद्र में मूर्तियों के बिखरे हुए हिस्से देखना अच्छा नहीं लगता।

सलमान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे घर में बहुत समय से पर्यावरण के अनुकूल गणेश जी आते रहे हैं। जब तक त्योहार में पवित्रता नहीं होगी, तब तक आप त्योहार नहीं मना सकते...।

विसर्जन के बाद कुछ मूर्तियों के सिर, धड़, पैर इधर-उधर बिखर जाते हैं और कुछ लोग भगवान गणेश की बिखरी हुई मूर्तियों पर पैर रख देते हैं। यह अच्छा नहीं लगता। मूलतः मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं कचरा नहीं फेंकूंगा और दूसरों को भी कचरा नहीं फेंकने दूंगा।’’ इस कार्यक्रम में सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री, अमृता फडणवीस, सोनाली बेंद्रे, सोनू निगम, कैलाश खेर, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसानकर और बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध