सलमान का नया फैमिली ड्रामा, ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ फिर हाथ मिलाया!

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2019

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी को बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोडियों में से एक माना जाता हैं। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुकी हैं और अब एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी नये फैमिली ड्रामे के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की प्लानिंग कर रही हैं।

डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया की ये खबर एकदम सही है कि वो सलमान खान के साथ एक फिल्म करने वाले हैं लेकिन ये एक्शन फिल्म नहीं बल्कि बिल्कुल वैसी ही फिल्म होगी जैसी कि राजश्री प्रोडक्शन्स बनाता है। यानी की पारिवारिक फिल्म।

एक इंटरव्यू की खास बातचीत में सूरज बड़जात्या बताया की 'मैंने सलमान के साथ शुरुआती आइडिए को डिसक्स किया है। ये एक पारिवारिक फिल्म होगी न कि एक्शन फिल्म। इसमें वो सभी जरुरी चीजें होंगी जो हमेशा हमारे बैनर के तहत बनी फिल्मों में होती है। इमोशन्स, ड्रामा और बहुत सारा संगीत। ये एक संतोषजनक फिल्म होगी। लेकिन अभी मैं अपने छोटे बेटे अविनाश के करियर पर ध्यान दे रहा हूं। वो जल्दी ही अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। मैं जब स्क्रिप्ट के साथ तैयार हो जाउंगा, सलमान ने मुझे विश्वास दिलाया है कि वो भी मेरे साथ काम करेंगे।'

अब देखना ये होगा की सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म किस कहानी को लेकर आती हैं। आपको बता दें की अभी सलमान खान ने इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?