बिग बॉस 14 को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने मांगे 450 करोड़! मेकर्स के छूटे पसीने

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2020

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। अक्टूबर 2020 से शो एक बार फिर से शाम के समय कलर्स पर आने के लिए तैयार है। शो के लिए बतौर प्रतियोगी कई नाम सामने आये हैं। जैसे कि निया शर्मा, जसमीन भसीन, शिविन नारंग, राधे मां आदि लोगों के नाम सामने आये हैं। हर बार की तरह सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। सलमान खान  को लेकर खबरें आ रही है कि  कोविड काल में सलमान खान ने बिग बॉस 14 को होस्ट करने के लिए डबल फीस की मांग की है। बिग बॉस 14 के खबरी की तरफ से जानकारी दी गयी है कि सलमान खान हर एपिसोड को शूट करने के लिए 20 करोड़ की धन राशि लेंगे। बिग बॉस 14 तीन महीने चलेगा तीनों महीने की कुल फीस 450 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

  

आपकों बता दें कि बिग बॉस की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। पिछले साथ बिग बॉल 13 ने टीआरपी की रेस में टीवी के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इस बार कोरोना काल में बिग बॉस 14 का घर और प्रतियोगियों के लिए स्पेशल कंडीशन भी होंगी। सूत्रों की मानें तो जैसे ही अगर घर में कोई बीमार होता है तो उसे घर से बाहर कर दिया जाएगा। बिग बॉस के घर में अकसर देखा गया है कि लोग कई बार सोने के लिए बीमार होने का बहाना भी करते हैं लेकिन अगर इस बार घर में बहाना किया तो वो उनपर भारी पड़ सकता है। 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध