असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना का नया गाना 'अफसोस करोगे' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Aafsos Kargoge
रेनू तिवारी । Sep 3 2020 3:46PM

बिग बॉस 13 में असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने साथ में कई गाने वीडियो सॉन्ग किए हैं।

बिग बॉस 13 में असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने साथ में कई गाने वीडियो सॉन्ग किए हैं। अब आसिम-हिमांशी का एक नया गाना रिलीज हुआ हैं। दोनों संगीत वीडियो, "अफसोस करोगे" में फिर साथ आये हैं। गीत संजीव और अजय द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसे स्टेबिन बेन और संजीव चतुर्वेदी ने लिखा है। आसिम रियाज और हिमांशी का "अफ्सोस करोगे" के संगीत वीडियो में  दोनों के बीच गहरा प्यार , तकरार और फिर बिछड़ने की कहानी को दिखाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने फराह खान अली को ट्विटर पर किया ब्लॉक! जानें क्यों हुई थी बहस

आपको बता दें कि आसिम रियाज एक मॉडल थे और हिमांशी पंजाब की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस। बिग बॉस 13 के घर में आसिम को हिमांशी से प्यार हो गया था जिसके बाद  दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। हिमांशी उस समय किसी ओर को प्यार करती थी लेकिन एलिमिनेशन के बाद आकर हिमांशी ने अपनी सगाई तोड़ दी और आसिम से अपने प्यार का इजहार किया।

 

यहां सुने नया गाना अफसोस करोगे- 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़