By निधि अविनाश | Dec 27, 2021
सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। इंदौर की गलियों में जन्में सलीम और सुशीला के बेटे सलमान खान ने बॉलीवु़ड में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था।1988 में आई खान की पहली फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और फिल्म फ्लॉप साबित रही। इसके बाद लीड रोल में सलमान ने फिल्म मैंने प्यार किया में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया और इस मूवी के साथ ही खान की बॉलीवुड में किस्मत बदल गई। रोमांटिक हीरो से अपनी पहचान बना चुके सलमान खान भाई जान से लेकर टाइगर जैसी फिल्मों में एक्शन करते हुए भी नजर आए। इस बात से सभी ही अवगत है कि, सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी रही है। ऐश्वर्या से लेकर कैटरीना तक सलमान का कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में रहे है। अपने रिलेशनशिप के कारण सलमान काफी विवादों में भी घिरे। मीडिया में भी उनके रिलेशन को लेकरक कई चर्चा हुई। 56 साल के कुंवारे सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड की बात करें तो वह संगीता बिजलानी, सोमी अली या ऐश्वर्या राय नहीं थी।