Salman Khan की कंपनी ने नए कलाकारों को फर्जी कॉल से आगाह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

अभिनेता सलमान खान और उनकी कंपनी सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) ने एक बयान जारी कर प्रशंसकों के साथ-साथ नए कलाकारों को कंपनी के नाम पर फर्जी कास्टिंग कॉल को लेकर आगाह किया।

‘कास्टिंग’ एजेंसी एक प्रकार की स्वतंत्र कंपनी होती है जो कलाकारों और निर्देशकों या निर्माताओं के बीच संपर्क स्थापित करती है। एसकेएफ ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि वर्तमान में, न तो सलमान खान और न ही सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) द्वारा किसी भी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है।

हमने अपनी किसी भी भावी फिल्म के लिए किसी भी कास्टिंग एजेंट को नियुक्त नहीं किया है। एसकेएफ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा, इस संबंध में आपको प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के ई-मेल या संदेश पर विश्वास न करें। अगर कोई भी पक्ष अनधिकृत तरीके से सलमान खान या एसकेएफ के नाम का गलत इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद