सलमान खान ने RRR की सफलता पर दी राम चरण को बधाई, बोले- हैरान हूं साउथ में हमारी फिल्में नहीं चलती

By रेनू तिवारी | Mar 29, 2022

मोस्ट अवेटिड फिल्म  'आरआरआर' का लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद भी दर्शक ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका नहीं मिल रहा है। फिल्म को काफी कम स्क्रीन पर रिलीज किया हैं। वीकेंड पर टीकट न मिलने की शिकायत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम को टैक करके की। दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म भले ही देर देख पाएंगे लेकिन लगता है बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने फिल्म को देख लिया हैं। सलमान खान ने फिल्म में लीड रोल निभा रहे 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण  की तारीफों के पुल बांध दिए। 

 

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने दी पुतिन को चेतावनी, बोले- नाटो की सीमा में एक इंच भी दाखिल होने की न सोचें


मुंबई में हाल ही में संपन्न हुए IIFA अवार्ड्स 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली साउछ इंडियन फिल्म 'गॉडफादर' के सह-कलाकार चिरंजीवी और उनके बेटे, 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण की खूब तारीफ की। दक्षिण के सुपरस्टार राम चरण को 'आरआरआर' में उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई देते हुए, सलमान खान ने कहा कि राम चरण ने आरआरआर में शानदार काम किया।


एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं। Bollywoodlife.com की एक रिपोर्ट के अनुसार IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "उनके (चिरंजीवी) के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। मैं चिरंजीवी को लंबे समय से जानता हूं। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। उनका बेटा (राम चरण) भी मेरा दोस्त है।"

 

इसे भी पढ़ें: IAS Topper Tina Dabi | लव मैरेज टूटने के बाद अब 13 साल बड़े अधिकारी से शादी करने जा रही हैं टीना डाबी


भाईजान ने कहा, "उन्होंने (राम चरण) ने आरआरआर में बहुत शानदार काम किया है। मैंने उनके जन्मदिन पर और उनकी फिल्म की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुझे उन पर बहुत गर्व है। यह बहुत अच्छा लगता है कि वह ऐसा कर रहे हैं। सलमान खान ने आगे कहा, "लेकिन मुझे आश्चर्य है कि हमारी फिल्में दक्षिण में इतना अच्छा क्यों नहीं कर रही हैं। उनकी फिल्में यहां इतना अच्छा कर रही हैं।"


प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11