सलमान खान ने अभिनेता कमाल खान के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म राधे की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है। सलमान की कानूनी टीम ने सोमवार को शिकायत के संबंध में कमाल खान को कानूनी नोटिस भेजा। कमाल खान ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: पांच दशक बाद काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव ने छोड़ा कलेवर, जानिए क्या है मान्यता

उन्होंने ट्वीट किया, सलमान खान ने राधे की समीक्षा के लिये मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिये अपील करेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा