Salman Khan Firing Case Updates: गिरफ्तार किए गये शूटर 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रहेंगे

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2024

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग इस वक्त उनके फैंस के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई है। इससे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो शूटरों की पहचान की और उन्हें गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास आग्नेयास्त्र होने के संदेह के चलते भुज पुलिस से मदद ली गई। इन दोनों को भुज से करीब 40 किमी दूर गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को मंगलवार को मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया गया और ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों आरोपी 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी।

इसे भी पढ़ें: Actor Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, की जा रही थी छापेमारी

पुलिस ने इस मामले में अदालत को बताया कि इसके अंतरराष्ट्रीय संबंध हो सकते हैं और पुलिस इस बात की और जांच करना चाहती है कि आरोपियों को बाइक और अन्य सामान किसने मुहैया कराया। एक्टर के घर के बाहर खुली फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी भी गायब है।

मुंबई से कैसे भागे शूटर?

सांताक्रूज में लोकल ट्रेन से उतरने के बाद आरोपी कार से सूरत चला गया। वहां से वे सार्वजनिक वाहन से अहमदाबाद और फिर भुज गए। पुलिस सूरत में नदी में पिस्तौल फेंकने की घटना की भी पुष्टि कर रही है। मुंबई पुलिस की टीम उनके परिवारों और चंपारण की स्थानीय पुलिस से दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगा रही है। पनवेल में जिस किराये के फ्लैट में आरोपी रह रहे थे, वहां से सलमान खान के फार्म हाउस की दूरी महज 10 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर आया उद्धव ठाकरे का बयान, खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है, सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं

ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता चला। बिश्नोई की धमकी के बाद क्राइम ब्रांच मामले में जुट गई. एफआईआर में साजिश की धाराएं जोड़ी गईं।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad में पूर्व सैनिक पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Indian Oil Corporation खरीदेगी खुद के Ships, भारत में निर्माण की भी तैयारी

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को POCSO Court ने सुनाई 20 साल की कैद

Post Diwali Detox: थकान मिटाकर शरीर को दोबारा एक्टिव करने के आसान तरीके