Salman Khan को मिली जान से मारने की धमकी, बम से उड़ा देंगे कार और घर

By रितिका कमठान | Apr 14, 2025

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के वॉट्सएप नंबर पर एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे मैसेज में सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। मैसेज भेजने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अब तक इस धमकी की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। सलमान खान और उनके परिवार ने अबतक किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है। 

एक्टर के फैंस भी इस जानकारी के समाने आने के बाद परेशान हो गए है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की सेहत के लिए परेशान हो गए है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई कई बार धमकियां मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ