फिर पाकिस्तान जाएंगे बजरंगी भाईजान, सलमान खान ने दी सीक्वल बनने की जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पुष्टि की है कि वह अपनी प्रशंसित ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में नजर आएंगे। 2015 के कॉमेडी ड्रामा में, खान को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित किया, जो भारत में अपने माता-पिता से अलग हुई छह वर्षीय पाकिस्तानी लड़की (हर्शाली मल्होत्रा) को वापस पड़ोसी देश में उसके घर पहुंचाने की यात्रा पर निकल जाता है। फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा प्रसिद्ध लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई थी। खान ने रविवार शाम को फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर के एक विशेष कार्यक्रम में सीक्वल की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: केरल में दो दिन में 2 नेताओं की हत्या पर बवाल, बीजेपी और SDPI ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

खान ने कहा, “मेरा राजामौली और उनके पिता के साथ एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि उन्होंने बजरंगी भाईजान लिखी थी और जल्द ही हम बजरंगी भाईजान 2 के लिए फिर से साथ काम करेंगे।” जब जौहर ने पूछा कि क्या वह इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर काम चल रहा है, तो 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, हां, लेकिन अभी ध्यान आरआरआर पर होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए