सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का फर्स्ट लुक रिलीज, बहनोई आयुष ने शेयर किया वीडियो

By रेनू तिवारी | Dec 10, 2020

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने लॉकडाउन के बाद अपने सभी अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। फिलहाल वह बिग बॉस 14 के फिनाले की तैयारी में हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्मों को भी पूरा कर रहे हैं। सलमान खान की 2021 में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने की उम्मीद है। इन फिल्मों में से एक हैं अंतिम: द फाइनल ट्रुथ। फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही सलमान खान ने घोषणा की थी। 

इसे भी पढ़ें: क्या दूसरों की मदद के लिए सोनू सूद ने गिरवी रखी अपनी संपत्ति? ताजा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा 

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने अंतिंम: द फाइनल ट्रुथ के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया। आयुष भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वीडियो को शेयर करते हुए आयुष ने लिखा, "Antim Begins #BhaisAntimFirstLook  #AntimTheFinalTruth @beingsalmankhan" 

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। यह Zee5 की मराठी क्राइम ड्रामा मुल्शी पैटर्न का अडॉप्शन है। इसके अवाला जैसा कि फिल्म के सेट से आने वाले फर्स्ट लुक वीडियो और तस्वीरों से स्पष्ट है, यह एक्शन से भरपूर होने वाली है। अंतिम  की शूटिंग फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में चल रही है। कुछ हफ्ते पहले, फिल्म की शूटिंग के लिए आयुष शर्मा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र