फिल्म 'राधे' के सेट पर 6 महीने बाद फिर लौटे सलमान खान, शेयर की शूूटिंग की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2020

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने लॉकडाउन के बाद अब फिर से अपनी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। 3 अक्टूबर से सलमान खान का मोस्ट अवेटिड शो बिग बॉस 14 का प्रीमियर हुआ। शो के बाद अब सलमान को शो में केवल वीकेंड का बार करना होगा। इसी बीच सलमान खान ने टीवी के साथ साथ फिल्मों के सेट पर भी वापसी कर ली है। सलमान खान की फिल्म राधे 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण शूट पूरा नहीं हुआ था। अब 6 महीने बाद सलमान खान से सेट पर फिर से वापसी की है।

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मामला:धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फिल्म अगले साल 22 मई को रिलीज होगी। फिल्म में खान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आएंगी, जो भारत में भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म के दो गीतों की शूटिंग और लगभग पांच दिनों का काम अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार