इतंजार खत्म! शाहरुख की फिल्म Jawaan का टीजर रिलीज, सलमान ने लिखा ये दबंग मैसेज

By निधि अविनाश | Jun 04, 2022

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। बता दें कि शाहरुख ने कुछ ही घंटे पहले अपनी फिल्म जवान का टीडर फैंस के सामने पेश किया है। इस टीजर में शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख की फिल्में काफी लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थी जिसके कारण उनके फैंस ने एक्टर से गुजारिश की ती की वो दोबारा से स्क्रीन पर डॉन जैसी फिल्में बनाए। शाहरुख ने अपने फैंस की बात सुन ली है और अगले साल शाहरुख की एक नहीं ब्लकि दो-दो एक्शन फिल्मों में नजर आएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख के जवान टीजर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस तारीफ करने से थक नहीं रहे है। किंग खान के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख की फिल्म जवान का टीजर पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने लिखा है, ‘मेरा जवान भाई रेडी है।’ 

शाहरुख खान की पठान में दिखाई देंगे सलमान खान

दुश्मनी के बीच अब दोस्त बने सलमान और शाहरुख जल्द ही आपको एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि सलमान खान अगले साल रिलीज होने वाली शाहरुख खान की पठान में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। 

फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। फिल्म पठान की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बीते दिनों खबरें आई हैं कि सलमान खान भी अपने कैमियो के लिए जल्द ही शूटिंग करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती