आजमगढ़ से उपचुनाव नहीं लड़ेंगी डिंपल यादव ! पूर्व सांसद के बेटे को उम्मीदवार बना सकती है सपा

By अनुराग गुप्ता | Jun 03, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दांव आजमाया है। अभी तक माना जा रहा था कि आजमगढ़ से सपा प्रमुख की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरेगी लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में बिल्कुल राज्यसभा चुनाव की तरह अपना फैसला बदलते हुए पूर्व सांसद के बेटे को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि सपा आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के बेटे सुशील को उम्मीदवार बना सकती है। 

डिंपल का फिर कटा पत्ता

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी और जावेद अली खान शामिल हैं। कपिल सिब्बल ने सपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। माना जा रहा था कि डिंपल यादव को राज्यसभा भेजा जाएगा लेकिन अंतिम समय में रणनीति में बदलाव हुआ और डिंपल यादव का पत्ता कट गया लेकिन फिर कहा जाने लगा कि उन्हें राज्यसभा के स्थान पर लोकसभा भेजा जा सकता है। हालांकि आजमगढ़ से सुशील को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश-आजम के बीच सेतु की भूमिका में सिब्बल, 27 महीने बाद दिल्ली में होगी दोनों नेताओं की मुलाकात 

डिंपल यादव के अलावा रमाकांत यादव का नाम भी आजमगढ़ उपचुनाव के लिए पार्टी टिकट की रेस में था लेकिन रमाकांत यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जिसके पार्टी ने दलित वोटबैंक के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अपनी रणनीति में बदलाव किया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक