समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही जनता का दुख-दर्द दूर होगा : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई तब से जनता को महंगाई और अपराध के दर्द से रोज गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सपा की सरकार बनने पर जनता का दुख दर्द दूर होगा। शुक्रवार को सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे राजनीति में घोर गिरावट नज़र आई है, उत्तर प्रदेश में वैचारिक प्रदूषण भी खूब बढ़ा है, जनता के कष्टों का निवारण तो हुआ नहीं उल्टे उसको मंहगाई और अपराध के दर्द से रोज ही गुजरना पड़ रहा है, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता के दुःख दर्द दूर हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किए उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन, कांग्रेस पर किया जमकर हमला

कोटेदार घटतौली के सहारे गरीबों का राशन लूट रहे हैं। लाभार्थियों को कम राशन देने पर आपत्ति की गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सपा प्रमुख ने कहा, गरीबों के राशन के साथ भाजपा राज में घरेलू अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई है, महिलाओं का घर चलाना दुश्वार हो गया है, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और रसोई गैस के दामों में तेजी से वृद्धि होने से मध्यम आय वर्ग के लोगों की भी कमर टूट गई हैं।

प्रमुख खबरें

Arunachal में China की घुसपैठ चिंताजनक! Kharge और Rahul ने Modi सरकार से माँगा जवाब

जानिए, आखिर दिल्ली क्यों रहती है आतंकियों के निशाने पर?

Travel Tips: बारिश के मौसम में जन्नत लगती हैं ये वादियां, Monsoon में एक्सप्लोर करें Hill Stations

मोदी सरकार की Ruthless नीति का असर, UAE से ड्रग किंगपिन Virendra Basoya भारत वापस