महामारी और बेरोजगारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया जन आक्रोश आंदोलन

By आरती पांडेय | Aug 26, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने जनाक्रोश आंदोलन निकाली। इस आंदोलन में नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा किया। इनके आंदोलन निकालने की सबसे बड़ी वजह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और वैश्विक महामारी कोरोना से हुई लाखों लोगों की मौत को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला। 

इसे भी पढ़ें: बनारस रेलवे स्‍टेशन मालगाड़ी के बेपटरी होने से 5 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गये

समाजवादी पार्टी ने जन आक्रोश आंदोलन में लोगों के बीच बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे से लोगों के बीच आक्रोश बढ़ा दिया है। इसके लिए पार्टी बूथ स्तर पर जाकर जनता के घर घर पहुंचेगी और लोगों को बीजेपी के खिलाफ आक्रोशित कर बीजेपी सरकार को हटाने का और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2022 के चुनाव में जीत दिलाने और उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने का कार्य करेगी  समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोगों के बीच बीजेपी के खिलाफ आक्रोश बहुत है लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ पा रहा है। इसी कारण समाजवादी नेता जनाक्रोश आंदोलन को लेकर सड़क पर उतरे हैं और लोगों से भी आवाहन कर रहे हैं कि  जनता भी इस आंदोलन में बीजेपी के खिलाफ हमारा साथ दें।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !